Dainik Bhaskar. Bareilly Festive Season Traffic Advisory: रोशनी के त्योहार दीवाली की खरीदारी को लेकर नाथनगरी बरेली के बाजारों में जबरदस्त रौनक के साथ-साथ सड़कों पर भयंकर जाम का पहिया भी घूम चुका है. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।