बछरावां। बछरावां-लालगंज मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद खेड़ा मजरे बन्नावां निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र मिट्ठू लाल घर से कुछ कदम दूर सड़क पर टहल रहे थे। तभी लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही.