सागर कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल. बच्चों को लेकर पहुंचे पीड़ित पति-पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश. कपिल तिवारी की रिपोर्ट. सागर : सागर के नवागत कलेक्टर दिलीप यादव पहली बार मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में शिकायतें सुनने पहुंचे. कलेक्टर ने अपनी सीट पर जनसुनवाई शुरू की ही थी कि पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ रस्सी और पेट्रोल लेकर पहुंच गए. पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की.