राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए 1200 से अधिक कर्मचारी तैनात होने के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रतिबंधों का उल्लंघन जारी है। धूल, खुले में मलबा और निर्माण कार्य बेरोकटोक चल रहे हैं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली गेट से राजघाट की ओर जाने वाले मार्ग में पाइप लाइन डालकर बिना मरम्मत के कारण मलबे से उड़ती धूल बढ़ा रही वायु प्रदूषण।