राजधानी दिल्ली में अब साफ हवा की तलाश करना भी मुश्किल हो गया है। शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं बचा है, जहां की हवा संतोषजनक कही जा सके। मंगलवार शाम पांच बजे तक दिल्ली के सभी 57 प्रदूषण निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता खराब या उससे भी बदतर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें 11 केंद्रों पर एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जबकि 35 केंद्रों पर हवा बेहद.