गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में अल्पसंख्यक कोटे के प्रवेश निर्देश जारी किए हैं। संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की पुष्टि और दाखिले की अंतिम तिथि आज यानी चार नवंबर है।सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 50 फीसदी अंक चाहिए। बीई और बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए 55 फीसदी अंक आवश्यक.