अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रही अयोध्या मंडल की टीम के खिलाड़ियों को मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया.