Varanasi News: वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह, संप्रेक्षण गृह और आफ्टर केयर होम में रह रहे बच्चों और किशोरों की मनोस्थिति समझने के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई है। आठ मनोचिकित्सक और बीएचयू के पांच क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट उनके व्यक्तित्व, इच्छाओं और पूर्व परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं। जिला प्रोबेशन विभाग के अनुसार, इस पहल से बच्चों की मनोस्थिति में सुधार लाने और उनका भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।, Varanasi.