Varanasi News: दीपावली और छठ पर पूर्वांचल और बिहार लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में खचाखच यात्री हैं, जबकि विशेष ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रा कर रहे और स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोग परेशान हैं। वाराणसी के कई स्टेशनों पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में समय बिताना पड़ रहा है, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा.