Orai News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर उरई में पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पैदल गश्त की। टीम ने मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील.