धनबाद में एक ठेका मजदूर ने खुदकुशी कर ली है. घटना आईआईटी-आईएसएम कैंपस में हुई है. रिपोर्ट-नरेंद्र निषाद. धनबाद: आईआईटी-आईएसएम परिसर में एक ठेका मजदूर ने आत्महत्या कर ली है. निर्माण कार्य से जुड़े परिसर के दूसरे तल्ले पर 26 वर्षीय मजदूर का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिला निवासी नूर हसन के रूप में हुई है.