दरभंगा: गंभीर कदाचार के आरोप में प्रभारी नाजिर जटा शंकर झा निलंबित. डीएम ने जारी किया आदेश, दो दिन में सौंपें आरोप पत्र. वित्तीय कामकाज ठप. दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित निम्नवर्गीय लिपिक सह प्रभारी नाजिर जटा शंकर झा को डीएम कौशल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर गंभीर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है.