मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को करीब 1,500 करोड़ रुपये की एलपीजी रिफिल सब्सिडी वितरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर 335 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली और होली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों को.