दिल्ली-NCR की हवा पहले से खराब है और अब पाकिस्तान में जल रही पराली नई चिंता बढ़ा रही है. पाकिस्तान के पंजाब में अक्टूबर के दौरान खेतों में आग की घटनाएं भारतीय पंजाब के मुकाबले 4.2 गुना ज्यादा दर्ज की गईं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में पाकिस्तान का धुआं भारत पहुंचकर प्रदूषण बढ़ा सकता है.