रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. ये मैच भारत में बुधवार, 4 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं, लेकिन अब वह इस टीम के खिलाफ दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं.