इंदौर में पदस्थ बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सैमिल के नौ ठिकानों पर मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने छापा मारा। मुरैना, इंदौर, धार और पीथमपुर में एक साथ कार्रवाई शुरू हुई।प्रारंभिक जांच में सैमिल की सात फैक्ट्रियों के अलावा कई मकानों व प्लॉट के बारे में जानकारी मिली है।