Sex Racket in Haridwar हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को अरेस्ट किया गया. हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है.