Ranchi News: अनगड़ा के हेसल तालाब में 25 वर्षीय संदीप मुंडा के डूबने की आशंका है. कपड़े मिलने के बाद पुलिस और NDRF की टीम तलाश में जुटी है. रांची स्थित अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल तालाब में डूबने से 25 वर्षीय स्थानीय युवक संदीप मुंडा की मौत की आशंका है. सुबह तालाब के किनारे युवक के कपड़े पड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने अनगड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी.