Ranchi News: रातू के ब्रजपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एमआर अभिषेक पाठक की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. राजधानी रांची स्थित रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर मोड़ के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अभिषेक पाठक उर्फ पप्पू पाठक (45 वर्ष) की मौत हो गई.