Kausambi News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में एसपी सत्यनारायण प्रजापत और पुलिस कार्यालय में एएसपी अमिता सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। जिले के थानों, चौकियों, फायर स्टेशनों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। पुलिसकर्मियों ने सौहार्द बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प दोहराया।, Kausambi Hindi.