गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन हुआ, जिसमें 40 संस्थानों के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भालचंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण वाहक बताया। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन युवाओं के बीच लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुआ।