मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में पथ निर्माण विभाग RCD और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन IOCL के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। RCD ने IOCL पर गैस रिसाव की सूचना के बावजूद सप्लाई बंद करने में एक घंटा लगाने और पाइपलाइन मानक से कम गहराई पर बिछाने का आरोप लगाया है।