Moradabad News: मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत कांठ नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 2.60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर निर्माण शुरू किया गया। अध्यक्ष इकबाल आलम ने नींव की ईंट रखी। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस इकाई-18 को दी गई है। भवन से प्रशासनिक कामकाज और नागरिक सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।