महिला अपने बेटे, बहू और पोती के साथ खेत से काम कर घर की ओर लौट रही थी. इस दौरान हादसा हो गया. अलवर: शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत समोला चौराहे के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 3 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए.