Ranchi News: दीपावली पर मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग के बीच राहे के युवक राहुल प्रजापति ने आधुनिक मशीन से दीये बनाने का काम शुरू किया है। सूरत में मशीन देखकर प्रभावित होने के बाद उन्होंने इसे खरीदकर घर में स्थापित किया। मशीन से कम समय और मेहनत में अधिक उत्पादन हो रहा है। एक ट्रैक्टर मिट्टी से करीब एक लाख दीये बनते हैं, जिनकी बिक्री एक रुपये प्रति दीया है।