धमतरी में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालकर विपक्ष पर हमला बोला. 4 Min Read धमतरी : लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के नारे के साथ शनिवार को धमतरी में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली.गौशाला मैदान से शुरू हुई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा सदर बाजार, घड़ी चौक और सिहावा चौक होते हुए शांति वाटिका पहुंची.