मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सब इंस्पेक्टर पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।