गया में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और नए सिरे से पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर चर्चा हुई. JDU Organisation Meeting in Gaya : बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को त्रिस्तरीय स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसी कड़ी में गया जिला मुख्यालय में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.