यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन दर्जनों अभ्यर्थी बीमार पड़े और दो की मौत हो गई। मेरठ में तरुण कुमार और शामली के अंकुज मलिक ने दौड़ के दौरान दम तोड़ा, जबकि बरेली, रायबरेली और अयोध्या में भी कई अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती हुए।