विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रयागराज सहित सभी जिलों से डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान मांगा है। यह प्लान 25 नवंबर तक जमा करना है, जिसमें बूथ स्तर तक की विस्तृत जानकारी शामिल होगी, हालांकि प्रयागराज में 5 लाख मतदाताओं को अभी भी पहचान पत्र का इंतजार है।