स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ प्रयागराज जिला अदालत में ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए परिवाद दाखिल किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आठ ने इस परिवाद पर सुनवाई करते हुए रामभद्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रयागराज की मजिस्ट्रेट अदालत ने विपक्षी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है.