गुरुग्राम के सेक्टर-पांच इलाके में कार की सनरूफ पर खड़े होकर हंगामा करने और लोगों से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनकी क्रेटा गाड़ी भी जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।