बिश्नोई समाज के युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के उद्देश्य से 'बिश्नोई ग्लोबल एक्सपो' का आयोजन 25 से 27 दिसंबर तक जोधपुर में होगा. जोधपुर: पर्यावरण संरक्षण में सदैव आगे रहने वाला समाज अब व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है. समाज के युवाओं को व्यवसाय के लिए प्रेरित करने के लिए बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो का आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है.