घाघरा के स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो, गुड टच-बैड टच, AI सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की अहम जानकारी दी गई. भयमुक्त बचपन के अधिकार पर जोर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला की ओर से घाघरा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.