धनबाद में 108 केंद्रों पर JTET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. दो पालियों में 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा. अब सभी को नतीजों का इंतजार है. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 रविवार, एक नवंबर को धनबाद जिले के 108 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई. परीक्षा में 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान था.