Prayagraj News: श्रीश्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी ने रविवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हुए, जिसके बाद हनुमान जी वैद्य सुषेण को लाकर संजीवनी बूटी लेने पर्वत पहुंचे। भरत से मुलाकात के बाद वे संजीवनी लेकर लौटे और लक्ष्मण के प्राण बचाए। मंचन में विभीषण का श्रीराम की शरण में आना और कुंभकर्ण वध भी दिखाया गया।, Prayagraj Hindi News.