भागलपुर के 30 किसानों को आधुनिक फल उत्पादन और स्मार्ट बागवानी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य फल उत्पादन बढ़ाकर, लागत घटाकर और किसानों की आय में वृद्धि करना है। फल उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अब आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए भागलपुर के 30 चयनित किसानों को स्मार्ट बागवानी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।