आईआईटी के सबसे बड़े तकनीकी व सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि का शानदार व जोरदार समापन. कानपुर: IIT में रविवार की शाम सुरों का तराना लेकर आई. सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि के समापन पर बॉलीवुड गायक शान ने एक से बढ़कर गाने गाए. प्रो नाइट ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईटियंस फिल्मी गानों पर झुमते रहे.सांस्कृतिक उत्सव का चौथा और आखिरी दिन था.