मुजफ्फरपुर की जीविका दीदियां बाजरा, मूंगफली और मड़ुआ से बने पौष्टिक स्नैक्स तैयार कर रही हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद हैं। इन उत्पादों को 'पोषाहार' ब्रांड के तहत वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मिलेगी। जीविका दीदियां कमाई के साथ लोगों की सेहत का भी ध्यान रख रही हैं। उनके बनाए गए स्नैक्स बार समेत अन्य उत्पाद बाजार में उतरने के लिए तैयार.