मुजफ्फरपुर की वुशू खिलाड़ी बहनें ईशा और अपराजिता मिश्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अपराजिता ने जॉर्जिया में आयोजित बाटुमी ओपन इंटरनेशनल वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है, जबकि ईशा भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।