पीडब्ल्यूडी के दक्षिण जोन के मुख्य अभियंता रामायण प्रसाद गुप्ता को पद से हटाकर अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र कुमार जालान को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्य में शिथिलता और टेंडर में देरी को इसका कारण बताया जा रहा है, जिससे विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।