लखनऊ। पीजीआई प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन की आपत्तियों के बावजूद वित्त सेवा की निर्धारित योग्यता नहीं रखने वाले अधिकारी को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी गई। यही अधिकारी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था भी संभाल रहे थे। रविवार को परीक्षा इंतजामों में अव्यवस्था और गड़बड़ियों के आरोपों के बीच हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर की स्टेज-2 ऑफलाइन परीक्षाएं टालनी पड़ीं। इससे हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।पीजीआई प्रशासन.