जयपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास अलग-अलग बैठकों के लिए दिल्ली जाएंगे। वहीं, भाजपा सोशल मीडिया विभाग की इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक होगी। शहर में कई वर्कशॉप और टूर भी आयोजित होंगे। भाजपा ने बिहार में युवाओं, विशेषकर जेनजी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपनी मीडिया और सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय किया है। पार्टी अपनी विचारधारा और सरकारी उपलब्धियों को डिजिटल माध्यमों से जन-जन.