मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के आंगन में 21 और 22 नवंबर को पुरातन छात्रों की महफिल जमेगी। मौका होगा पुरातन छात्र सम्मेलन-2026 का। इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में कार्यरत पूर्व छात्र जुटेंगे। अब तक 70 से अधिक पुरातन छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। सम्मेलन के जरिये पूर्व छात्रों को संस्थान से दोबारा जोड़ने के साथ उनके अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को दिलाने की पहल होगी। सम्मेलन.