Jamshedpur News: शनिवार को साकची की सब्जी मंडी में जेब काटने के संदेह में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक की संदिग्ध गतिविधियां देख कुछ लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ा, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची साकची थाना पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।, Jamshedpur.