रुदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को रुदौली नगर एवं खंड में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए निकले। संचलन का शुभारंभ नयागंज स्थित एक लॉन से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद ने की। मुख्य वक्ता अविनाश पांडेय ने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है। इससे समाज में.