Bhagalpur News: भागलपुर के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने जिले के 30 किसानों को पांच दिवसीय स्मार्ट हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण के लिए चुना है। किसान पिपराकोठी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में प्रशिक्षण लेंगे। उन्हें स्मार्ट बेड सिंचाई, ग्रीनहाउस तकनीक, जल का कुशल उपयोग और संरक्षित खेती की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देना है।, Bhagalpur Hindi News - Hindustan.