Varanasi News: वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत अंडर-14 ताइक्वांडो मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता में 200 बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया। पहले दिन अमय कन्नौजिया, कार्तिक कन्नौजिया, तन्मय पाल और अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। सोमवार को अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे।, Varanasi Hindi News - Hindustan.