पिनाहट। दिवाली पर्व पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए प्रशासन ने निर्धारित नियमों के तहत लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कई लोगों ने आवेदन किए हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच व आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही दुकानों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।रविवार को पिनाहट पुलिस ने पटाखों की दुकानें लगाने के लिए पिनाहट-भदरौली मार्ग स्थित विजय नगर कॉलोनी में खुले मैदान में.