आगरा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 किलोग्राम मिलावटी पनीर और मावा जब्त किया। यह मिलावटी सामान धौलपुर और राजाखेड़ा से आगरा की दुकानों में सप्लाई होना था, जिसे नष्ट कर दिया गया और जांच के लिए नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार सुबह नामनेर चौराहा के पास से 400 किग्रा पनीर और शमसाबाद रोड से 540 किग्रा.